अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

by

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला की निदेशक कर्नल पुष्विन्दर कौर ने दी।
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि इस भर्ती रैली का आयोजन शिमला ज़िला के रामपुर बुशहर स्थित प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 18 नवम्बर से 24 नवम्बर 2023 के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर, 2023 को इस रैली में सोलन ज़िला की अर्की तहसील और शिमला ज़िला की सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। 19 नवम्बर, 2023 को सोलन ज़िला की बद्दी तहसील के अतिरिक्त अन्य सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर, 2023 को सोलन ज़िला की बद्दी तहसील के साथ सिरमौर ज़िला की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नोहरा, रोनहाट तथा शिलाई तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। उन्हांने कहा कि 21 नवम्बर, 2023 को सिरमौर ज़िला की पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद और ददाहू तहसीलों के उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा आयोजत की जाएगी।
निदेशक भर्ती ने कहा कि 22 नवम्बर, 2023 को सोलन, शिमला और सिरमौर ज़िलों के अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर लिपिक, स्टोरकीपर टैक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा किन्नौर ज़िला के अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर लिपिक, स्टोरकीपर टैक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए उम्मीदवार भर्ती रैली में भाग लेंगे।
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अगले दिन चिकित्सा परीक्षा आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शारीरिक परीक्षा के तहत युवाओ को 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। कम से कम 6 और अधिकतम 10 पुलअप करने होंगे। 09 फीट गड्ढे को पार करना होगा और जिग ज़ैग बैलेंस दिखाना होगा।
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं पास अंकतालिका, मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र, डोगरा, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, चरित्र प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार अथवा तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ लाना होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को साथ में शपथ पत्र (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी लाना होगा।
उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाण पत्र, एनसीसी और वैध खेलकूद प्रमाण पत्र हों तो वह इन्हें अपने साथ जरूर लाएं। जिन उम्मीदवारों के पिता सेवानिवृत या सेवारत हैं वे उम्मीदवार रिलेशनशिप प्रमाण पत्र एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर आएं।
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र रंगीन एवं हाई रिजोल्यूशन में प्रिंट होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने में समस्या होने पर युवा भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं।
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि सेना में भर्ती निःशुल्क है और यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं उम्मीदवार की काबिलियत पर निर्भर करती है। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि भर्ती के लिए दलालों के बहकावे में न आएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

87 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया बलात्कार.. 14 से 67 साल की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

नॉर्वे  :नॉर्वे के एक छोटे से गांव में कई महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय पूर्व डॉक्टर अर्ने बे पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर की वंशिका सूद ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन

सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और जेम पोर्टल को लेकर बाथू में कार्यशाला आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 अगस्त : उद्योग विभाग की ओर से रैंप (RAMP) कार्यक्रम के तहत एमएसएमई इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी...
Translate »
error: Content is protected !!