सोलन पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक समारोह : अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें – डॉ. धनीराम शांडिल

by

शिक्षा व्यक्ति का आभूषण – डॉ. शांडिल
सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति को समाज में अलग पहचान दिलाने में अहम है। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के सोलन पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा युवा को भविष्य का बेहतर नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवा पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार देकर मुश्किल समय में आगे बढ़ना सिखाती है। इस दिशा में अभिभावकों और अध्यापकों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल-कूद गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने आशा जताई कि आज का कार्यक्रम बच्चों में नए रुचि को सीखने की जिज्ञासा लाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ले. जनरल (सेवानिवृत्त) एस.बी. सेहज पाल इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद पुनीत नारंग, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव कुनाल सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, लोकेन्द्र शर्मा, संधीरा धोल्टा, अजय कंवर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किरण सेहज पाल, पंजाब स्वास्थ्य सेवा के सेवानिवृत्त निदेशक गुरप्रीत सिंह संधु, सोलन पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक प्रीति कुमार, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सोलन पब्लिक स्कूल के अध्यापक, छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से भी मज़बूत बनें छात्र – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोगी कल्याण समिति को आर्थिक तौर पर करें सशक्त : केवल पठानिया*

रोगी कल्याण समिति के तहत वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपए खर्च किए जायेंगे सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया एएम नाथ। शाहपुर :  नागरिक अस्पताल शाहपुर में आज स्थानीय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ से मैला उठाने के कार्य कर रहे व्यक्ति के पुनर्वास के लिए 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता : एसडीएम मनीष कुमार सोनी

हमीरपुर 21 अक्तूबर। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मचारियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अध्निियम-2013 के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोेधन समिति की बैठक शनिवार को यहां एसडीएम मनीष कुमार सोनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ भड़का आक्रोश: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिरुद्धसिंह भी हुए शामिल – लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह मस्जिद बनी

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ गुरुवार को हिंदू समुदाय ने रोष मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!