अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया ठंडे मीठे पानी का विशाल छबील, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/ पंचकुला, 28 जून। अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रेन मार्केट भंडारा हॉल के सामने ठंडे मीठे पानी की विशाल छबील का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिली।
इस पुण्य सेवा कार्य में अग्रवाल सेवा ट्रस्ट के मुख्य सदस्यों के साथ अग्र महिला शक्ति की प्रमुख सदस्य सुनीता गोयल, मंजु गुप्ता, सुनीता गर्ग, डॉ. साधना अग्रवाल,अंजना अग्रवाल, अनिल गोयल, सुभाष जैन एवं अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा श्रद्धालुओं को अपने हाथों से ठंडा मीठा पानी वितरित किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि निस्वार्थ एवं निष्काम भाव से समाज सेवा करना ही संस्था का मूल उद्देश्य है। सभी अग्रबंधुओं के सहयोग से ट्रस्ट निरंतर धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में ट्रस्ट द्वारा अरुणाय महादेव मंदिर (पेहवा) एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु तीन निःशुल्क वातानुकूलित बस यात्राओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में यथासंभव सहयोग जैसे अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे।
अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा है और इसी भावना के साथ वह समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लखीमपुर उतरप्रदेश में शांतमय आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के लड़के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की निंदा

गढ़शंकर – सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा कारपोरेट घराने के दफ्तर के सामने लगाया गया धरना जो 300वे दिन में पहुंच गया है। इस धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह भज्जल, जोगिंदर सिंह कुलेवाल,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...
article-image
पंजाब

गांव बडेसरों के 60 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

गढ़शंकर- गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव बडेसरों के अजीत सिंह (60) पुत्र रामप्रकाश ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने के उपरांत गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

मृत लोगों के आधार कार्ड से करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला : आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के अदालत ने एसएसपी होशियारपुर को दिए निर्देश

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव पनाम में मृत व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड  बनाकर पावर आफ अटोर्नी कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने...
Translate »
error: Content is protected !!