भाई की शादी के लिए आया था युवक : ओरण में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

by

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : बालेसर/सोड़नरा, 28 जून: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोड़नरा गांव की सरकारी ओरण भूमि में शनिवार को एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोड़नरा के भैरूनगर निवासी धर्माराम (पुत्र नरसिंगा भील) के रूप में हुई है। धर्माराम गुजरात में अपने बहनोई गेनाराम के साथ मजदूरी करता था और अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह घर नहीं पहुंचा था और उससे किसी प्रकार का संपर्क भी नहीं हो पा रहा था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव के कुछ बच्चे बकरियां चराने के लिए सरकारी ओरण क्षेत्र में गए थे। इस दौरान उन्होंने बबूल के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान धर्माराम के रूप में की गई।
सूचना पर थाना अधिकारी पाना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। कई दिनों तक खुले में शव लटका रहने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में चोर गिरोह सरगर्म, ठेकेदार के स्टोर को निशाना बनाकर शटरिंग का समान चोरी

माहिलपुर – माहिलपुर शहर व आसपास के क्षेत्र में काफी समय से चोर गिरोह सक्रिय है, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन वेबस नजर आ रहा है। क्षेत्र में दिन ब दिन घरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस श्मशानघाट पहुंची, शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम करवाया : हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा

हरोली : सलोह में 26 साल के एक युवक की मंगलवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का निर्णय

जिला परिषद चम्बा की अंतिम त्रैमासिक बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बचत भवन चम्बा में अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि 19 सितंबर को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
Translate »
error: Content is protected !!