अज्ञात चोर कार चोरी कर फरार

by
गढ़शंकर  : बीती रात अज्ञात चोरों ने माहिलपुर में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ने माहिलपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह किराना की दुकान करता है और अपनी कार से आसपास के गांवों में दुकानों पर किराना समान सप्लाई भी करता है। उसने बताया कि सोमवार की रात उसने अपनी वैगनआर कार नंबर पीबी 07-एल-8882 दुकान के आगे खड़ी की थी और मंगलवार की सुबह उसने देखा कि कार वहां पर नही थी। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोर उसकी कार को चोरी कर के ले गए हैं उनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। थाना माहिलपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में भय पैदा हो गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा मजदूर नेता नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ आज स्थानीय नंगल चौक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमाजरा में धार्मिक समारोह 8 जनवरी को आयोजित किया जा रहा : संत बाबा मक्खन सिंह, संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

 यह कार्यक्रम मौजूदा संत बाबा मक्खन सिंह जी और संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व मे करवाया जा रहा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा में कुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा...
article-image
पंजाब

केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

चंडीगढ़- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब शाखा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाला। उन्हें 28 मई को इस पद के लिए नियुक्त...
article-image
पंजाब

नूरपुर यूनाइटेड ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करके लीग टूर्नामेंट की फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए, नूरपुर यूनाइटेड ने 183 स्कोर का दिया था लक्ष्य, स्कोर का पीछा करते हुए होशियारपुर चैलेंजर की पूरी टीम 130 के स्कोर पर ही...
Translate »
error: Content is protected !!