अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

by
माहिलपुर , 11 अक्तूबर : माहिलपुर पुलिस ने 9 अक्तूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक युवक के पिता बूटा सिंह निवासी सैला खुर्द के बयान पर कारवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106,281,324(4) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिरतक के पिता बूटा सिंह ने बताया कि उसका 23 वर्षीय लड़का जसकरण सिंह 9 अक्तूबर की देर रात होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने मोटरसाइकिल नं पीबी10 बी 0650 पर सवार होकर वापस लौट रहा था तो रात करीब साढे 12 वजे मुख्य चौक माहिलपुर पहुंचने पर उसके मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर उसने अपने बेटे के शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया था। बूटा सिंह ने पुलिस से मांग करते हुए कहा था कि उसके लड़के की मौत अज्ञात वाहन के चालक की लापरवाही के कारण हुई है इसलिए उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। इस बयान पर थाना माहिलपुर में अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध विभिन्न धराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बैंक कैशियर गिरफ्तार : 120 खाता धारकों को लगाया चूना

कादियां। पुलिस ने बहुचर्चित बैंक आफ बड़ौदा की कादियां ब्रांच में करोड़ों के हुए धोखाधड़ी मामले में कैशियर तलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने पत्रकारों...
article-image
पंजाब

स्काई शॉट व स्काई लालटेन से जगमगाया आसमान

जिला चुनाव अधिकारी ने सैंकड़ों युवाओं के साथ मिलकर स्काई लालटेन छोड़ वोटर जागरुकता का दिया संदेश    – जिले के समूह वोटरों को 20 फरवरी को मतदान करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर,...
article-image
पंजाब , समाचार

13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम...
article-image
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में जिले की औद्योगिक ईकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक्सपोर्ट कॉनक्लेव में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत होशियारपुर: जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!