अटैक परांठे वाले को जान से मारने की धमकी : पुलिस पर भी गंभीर आरोप.

by

जालंधर : जालंधर मॉडल टाउन में स्थित मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान मालिक वीर दविंदर सिंह का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान के मालिक वीर दविंदर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोमवार देर रात पुलिस और दविंदर के बीच एक बार फिर तनातनी हुई । दुकान के मालिक वीर दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रही है।

दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ बदसलूकी की । वीर दविंदर ने बताया कि दिवाली की रात पुलिस की गाड़ियां भी उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 वर्षीय अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की मांग

दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से उम्मीद खो चुके हैं। दविंदर ने कहा कि वह युवाओं के लिए काम कर रहे हैं और रोज़गार पैदा कर रहे हैं।लेकिन पुलिस उन्हें काम नहीं करने दे रही है. वह रोज आकर उन्हें धमकाते हैं और उनकी दुकान बंद कराने की कोशिश करते हैं। दविंदर ने दो वीडियो शेयर करके पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब , समाचार

नशा तस्कर के गांव नैनोवाल वैद की पंचायत ज़मीन पर बने अवैध मकान को गिराया : नशा तस्कर गुरमीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से तीन मामलों में हो चुकी है सजा

 नशा तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी होशियारपुर, 27 मार्च: पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने आज गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
Translate »
error: Content is protected !!