अठलूईं पंचायत के गांव त्रिठा में दी बाल-अधिकारों की जानकारी : नशे की बुराई, सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बारे किया जागरूक

by

एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा चंबा उपमंडल की अठलूईं पंचायत के गांव त्रिठा में बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा सुपरवाइजर विक्की जरयाल व केस वर्कर चमन सिंह द्वारा गांव वासियों और बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल-अधिकारों के बारे में जैसे बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों में जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को पोषण, अनुशासन के महत्व एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
गांव वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों एवं अभिभावकों हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। आज के कार्यक्रम में 7 ग्रामीणों सहित 24 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक किया भेंट

एएम नाथ। शिमला : टंडन क्लब, कांगड़ा के महासचिव नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमजन तक सुनिश्चित किया जाए ग्रामीण रोजगार, आवास और आजीविका योजनाओं का लाभ : ADC विनय कुमार*

एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी: उपायुक्त कार्यालय में आज जिला में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं पर 140 करोड़ रुपये व्यय : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 30 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन कार्य पूर्ण कहा, लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री विद्यालय बद्दी में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

बद्दी, 22 अप्रैल (तारा) : पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में पृथ्वी दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित...
Translate »
error: Content is protected !!