अड्डा झुंगिया में से पुलिस ने 325 ग्राम नशीले पदार्थ समेत 2 युवक ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर : पुलिस ने अड्डा झुंगियां में माता शीतला मंदिर के निकट से दो युवकों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 325 ग्राम नशीले पदार्थ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस चौकी इंचार्ज बीनेवाल एएसआई ओंकार सिंह समेत पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और संदिग्ध व्यक्तियों तथा चेकिंग वाहनों के संबंध में चौक झुंगियां बीनेवाल से शीतला माता मंदिर की ओर गश्त पर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी शीतला माता मंदिर के पीछे श्मशान घाट के पास पहुँची तो सामने दो युवक पैदल आ रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की और खिसकने लगे। इस पर एएसआई ओंकार सिंह को शक हुआ और साथी कर्मचारियों की मदद से उन युवकों को काबू कर लिया। एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि नाम और पता पूछने पर पहले ने अपना नाम हरसदीप सिंह पुत्र प्रवीण कुमार निवासी हैबोवाल थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर बताया और दूसरे युवक ने अपना नाम गुरप्रीत सोनी पुत्र सोम नाथ निवासी महिंदवाणी थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर बताया।

एएसआई ओंकार सिंह ने बताया तलाशी के दौरान हरसदीप सिंह की पहनी हुई पैंट की दाईं जेब में से काले रंग का मोमी लिफाफा मिला, जिसमें से 105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया और गुरप्रीत सोनी की पहनी हुई पैंट की दाईं जेब में से एक काले रंग का मोमी लिफाफा मिला। जिसमें से 220 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिस पर हरसदीप सिंह और गुरप्रीत सोनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं : नागरिक सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 24 जून। देशभर में आज 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस 24 जून 1967 को लागू हुए पासपोर्ट अधिनियम की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया...
article-image
पंजाब

एनआरआई के साथ लडाई झगड़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 नामज़द, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 11 अप्रैल  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एनआरआई कुलदीप सिंह बैंस पुत्र तेजा सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में दो महिलाओं सहित...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर : ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

एएम नाथ। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह सेक्टर 39 जंगल क्षेत्र के पास पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने बचकर...
Translate »
error: Content is protected !!