अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में बचत भवन शिमला में नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की हुई सुनवाई

by

शिमला : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार बचत भवन शिमला में नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की सुनवाई की अध्यक्षता की।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम (निर्वाचन) नियम 2012 के नियम 3(7) के अनुसार नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए प्राप्त 206 दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के दौरान 27 लोग उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान उपस्थित सभी लोगों के सुझाव एवं आपत्तियों को दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई है। यदि फिर भी पुनर्सीमांकन में त्रुटि, सुझाव एवं आपत्तियां सही पाई जाती है तो निश्चित तौर पर उसमें परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी, 2022 तक सभी आपत्तियों एवं सुझाव का निपटारा कर प्रस्ताव को सांझा किया जाएगा। यदि फिर भी कोई व्यक्ति उस प्रस्ताव से संतुष्ट न हो तो वह आगामी 3 मार्च, 2022 तक मण्डलायुक्त के पास अपील दर्ज कर सकते हैं, जिसके उपरांत 8 मार्च, 2022 तक मण्डलायुक्त अपीलों का निपटारा करेंगे तथा 9 मार्च, 2022 तक पुनर्सीमांकन के अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कैंथु, भराड़ी, समरहिल, राम बाजार, फागली, विकास नगर, शांति बिहार, पंथाघाटी वार्डों की सुनवाई प्रातः 10.30 बजे से आरम्भ की गई थी, जिसे दोपहर 12 बजे खत्म किया गया वहीं मल्याणा, टुटू, कृष्णानगर, नाभा, इंजन घर, लोअर बाजार, कुसुम्पटी, रूलधुभट्टा/शांकली वार्डों के लोगों से प्राप्त सुझाव व आपत्तियों की सुनवाई दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा, सहायक आयुक्त अर्शिया शर्मा, तहसीलदार शहरी सुमेध शर्मा, तहसीलदार ग्रामीण संजीव गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण व लोग उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने कीं भेंट

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सोलन : नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा ऊना :27 अगस्तः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने किया ध्वज़ारोहण : शहीद स्मारक पर शहीदों को किया याद, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ऊना, 26 जनवरी – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!