अधिकारियों को एकीकृत कीट प्रबंधन बारे किया प्रशिक्षित : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by
सुंदरनगर, 10 जनवरी : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर की प्रधानाचार्य डॉ प्राची, उप प्रधानाचार्य डॉ हितेन्दर सिंह तथा सभी प्रशिक्षण अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी व प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समन्यवक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि 8 जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के 19 कृषि प्रसार अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कृषि अधिकारियों को ग्राम पंचायत जड़ोल की किसान मीना देवी के खेतों का भ्रमण करवाया गया जहां उन्हें प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रदर्शन क्षेत्र में गेहूं मटर की मिश्रित फसल के फ़ायदे बताए गए। मीना देवी ने कृषि अधिकारियों के साथ प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार फसलों में कीट प्रबंधन बारे भी चर्चा की।
अधिकारियों को कीटनाशक दवाइयों के अलावा कीट पतंगों को विभिन्न प्रकार के फिरोमिन ट्रैप के द्वारा रोकथाम तथा मुख्य फसल के चारों ओर ट्रैप फसलों के द्वारा कीट पतंगों को रोकने बारे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन अनाज, दालों और सब्जियों की फसल की बीमारियों की पहचान और एकीकृत प्रबंधन पद्धतियाँ, कीटनाशक निर्माण
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी क्षेत्र में तीन नई अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक पाठशालाओं का किया शुभारंभ

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लरवाला के चक्का गांव, नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 2 स्थित खाबड़िया वासियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में सस्ता हो सकता है मोटापे का इलाज… दवाइयों की लिस्ट की जारी : WHO का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : विश्व में मोटापा अब एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसे नियंत्रित करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया लाहडू छिन्ज मेले में रहे मुख्य अतिथि मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!