अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जाएजा 

by
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम
एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) :
 मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज देर सांय उपमंडलीय मुख्यालय  चुवाड़ी में चौगान  (मैदान) का निरिक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल भी उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम की सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान  किए।
इस दौरान एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही, ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही , जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ़ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं...
हिमाचल प्रदेश

ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने DC कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन : ग्राम पंचायत से कोई एनओसी भी नहीं ली, बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला पंचायत प्रधान आशा कुमारी

ऊना। नंगल सलांगड़ी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने DC...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न्यास की बैठक आयोजित एएम नाथ। प्रागपुर, 6 अप्रैल :  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!