अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि चन्नी साहब ने साइन किए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री ढूंढने से भी नहीं मिलते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : 27 सितम्बर: पंजाब विधानसभा के विशेष इजलास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को घेरते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद चन्नी कहां चले गए हैं? मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा साइन की हुई बहुत सी विवादित फाइलें उनके पास आती हैं तथा वह उन फाइलों के बारे में सब कुछ पूछना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ फाइलें इस तरह की हैं, जिनका फैसला कार्यकाल के अंतिम दिनों में किया गया तथा कुछ ऐसी हैं, जिनका फैसला कार्यकाल के अंतिम दिनों में किया गया तथा कुछ ऐसी हैं जो पोस्ट डेटिड तथा प्री-डेटिड भी थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चन्नी को पूछना चाहते हैं कि वह इन सभी फाइलों में क्या तथा किसी प्रकार साइन करके गए हैं तथा अब इसका क्या किया जाए? उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि पूर्व मंत्री क्या अब सत्ता ट्रांसफर के लिए भी नहीं मिल सकते? मान ने तंज किया कि ऐसा तो पाकिस्तान की सत्ता में होता है कि मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद या तो वह भाग जाते हैं या उन्हें सजा दे दी जाती है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह चीज वह कांग्रेसियों को पूछना चाहते हैं कि चन्नी साहब भाग क्यों गए? मान ने कहा कि कोई बता रहा है कि वह कनाडा में हैं, कोई कह रहा है कि वह अमरीका में हैं पर अब तक भी पता नहीं लगा कि वह असल में कहां हैं।
मान ने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री बने थे कि 111 दिन सत्ता में रह कर तथा बाद में भाग जाओ। इसका मतलब यह है कि चन्नी अपने आप को दोषी महसूस कर रहे हों। मान ने कहा कि बहुत पूर्व मुख्यमंत्री यहां रहते हैं पर जब कोई भागता है तो उसका मतलब यह होता है कि उसने कुछ गलत किया है।
कांग्रेसियों को लंबे हाथ लेते हुए मान ने कहा कि यह तब तक ही ईमानदार हैं, जब तक मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि चन्नी साहब ने साइन किए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री ढूंढने से भी नहीं मिलते।
गौरतलब है कि विधानसभा के इजलास के दौरान कांग्रेसी विधायकों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। जिसके चलते स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी कांग्रेसी विधायकों को सदन में से बाहर निकालने के आदेश दे दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 दिन में झुकी सरकार, तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती : डॉ. हंसराज के धरने का असर, तीसा अस्पताल को मिले तीन नए डॉक्टर

विधायक हंसराज की चेतावनी लाई रंग, दुर्गम चुराह के मरीजों को मिलेगी राहत विधायक डॉ. हंस राज ने कहा, जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!