अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

by

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा,
धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं क्योंकि प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने को कृतसंकल्प है तथा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायती राज प्रणाली को आवश्यक शक्तियां प्रदान कर सुदृढ़ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाती हैं तथा सरकार द्वारा विकास कार्य के लिए स्वीकृत राशि को संम्बन्धित क्षेत्र में पंचायतें व समितियों के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है।
बराड़ ने कहा कि सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में अधिकारियों का विशेष योगदान रहता है तथा विभागाध्यक्षों का दायित्व बन जाता है कि वह सरकार के कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए विशेष कदम उठाएं ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
इस दौरान 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2022-23 की शैल्फ तैयार करने बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि वह परिषद के सदस्यों की और से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाएंगे। परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह लता और अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 पूर्व मंत्रियों व 2 पूर्व विधायकों सहित भाजपा में 8 बड़े नेता शामिल

चंड़ीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी ममंत्रियो सहित 8 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई आधा से ज़्यादा कटौती सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, सड़क के बजट में कटौती से कैसे आत्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की। जो खुद नहीं कर सकते...
Translate »
error: Content is protected !!