अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

by
बैजनाथ 13 अगस्त :  प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत कुदैल के खलेनू गांव का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय असहाय, गरीब तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाकर लोगों के जीवन को खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण काफी नुकसान होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत एवं पुनर्वास के लिये सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की राहत के लिये रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत राशि में बढ़ोतरी की है।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क को कंक्रीट करने, पानी का टैंक ठीक करवाने बारे और पानी के खराब पाइप को जल्दी ठीक करवाने का आश्वाशन दिया।
उन्होंने कहा कि जनमानस को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को आम जनमानस के कार्य ततपरता से करने के निर्देश दिये गए हैं। जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, जगदीश राणा, विपिन राणा, बिट्टू राणा, प्रवीन डोगरा, कर्ण राणा, वार्ड पंच नीलम, चमन राणा, कृष्ण राणा, रणजीत राणा, रोहित राणा, अक्षय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
All reactions:

1

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा : पंडोगा में पुलिस ने

पंडोगा :पंडोगा में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के निकट एक युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान बसदेहड़ा निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुड्ड में दर्दनाक हादसा….पिकअप की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

खेलते-खेलते सड़क पर गिरी मासूम ने तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू तारा। बद्दी :  पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत उपरली भुड्ड क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत : देवी-देवताओं के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से स्वस्थ होकर लौटाः मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दिल्ली से वापिस शिमला लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होटल मरीना से लेकर ओक ओवर तक मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!