अनियत्रिंत होकर आल्टो कार बिस्त दोआब नहर में गिरी : लोगों ने कार स्वार महिला सहित तीनों को डूबने से बचा लिया, महिला घायल

by

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल के निकट बहन व भतीजे के साथ ससुराल जा रहे ब्यक्ति की अल्टो कार अनियत्रिंत होकर बिस्त दोआब नहर में गिर गई। लोगों ने कार में सवार महिला सहित तीनों को डूबने से बचा लिया। लेकिन महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे इलाज के लिए सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह  पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव लहरां अपनी आल्टो कार नंबर पीबी- 08- ई- 6949 में अपनी बहन दविंदर कौर व भतीजे दीप पुत्र परमजीत के साथ बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क के रास्ते आपने ससुराल जा रहा था। जब गांव मोहनोवाल के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार को नहर में गिरते देख कुछ लोगों ने आसपास के गांवों के लोगों को एकत्र कर कार में सवार तीनो को बाहर निकाला। इनमें से महिला कमलेश के सिर में चोट आई और उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सीरियस हालत देखते हुए होशियारपुर रेफर कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मग्घर सिंह सरपंच पुरखोवाल समेत अनेक ग्रामीण आप में डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में शामिल हुए

गढ़शंकर, 31 अक्तूबर : आम आदमी पार्टी को उस वक्त काफी मजबूती मिली जब हलके के गांव पुरखोवाल के सरपंच, पंचों और अनेक ग्रामीणों ने विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
article-image
पंजाब

All the lawyers showed solidarity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 19 :   A stormy meeting of all the members of District Bar Association Hoshiarpur was held under the chairmanship of Advocate Ranjit Kumar President, while addressing which Advocate Ranjit Kumar said that...
Translate »
error: Content is protected !!