अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

by

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और विकट वितीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू निरंतर विकासात्मक कार्य कर रहे हैं और आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया और उनके दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ दिया।
उन्होंने कुसुमटी बाज़ार में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया तथा पेयजल समस्या और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और पुलिस चौकी कुसुमटी को पुलिस थाना बनाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद : 23 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

एएम नाथ।  मशोबरा :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्रद्धांजलि की अर्पित : राजीव गांधी के विजन को लागू कर रही है राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सद्भावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर...
Translate »
error: Content is protected !!