अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज…..नाना पाटेकर के निधन की परिस्थितियां खंगाल रही पुलिस

by

परिवार के सदस्यों के बयान और मेडिकल रिकॉर्ड की होगी जांच, मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पणजी। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस अब मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर नितिन नाइक को सौंपी गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 76 वर्षीय नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास ओशन पार्क से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज किया।

45 मिनट तक बचाने की कोशिश

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नाना पाटेकर की तबीयत घर पर बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द होने के बाद बेहोशी की हालत में पाया गया। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर दिया और बाद में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर साल्कर के अनुसार, चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हें सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया।

रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि अभिनेता को पहले से हृदय संबंधी समस्या थी और वह दवाएं ले रहे थे। हालांकि, मौत के सटीक कारण की पुष्टि संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड और जांच से ही हो सकेगी।

परिवार के बयान और मेडिकल रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस

पुलिस जांच के दौरान परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही अस्पताल के रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम से जुड़ी मेडिकल जानकारी की भी जांच की जाएगी। इन तथ्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

UD केस दर्ज होने का मतलब साजिश नहीं

कानूनी प्रक्रिया के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज होना अपने आप में किसी साजिश या अपराध का सबूत नहीं है। इसका उद्देश्य मौत की परिस्थितियों की जांच करना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करना है। फिलहाल किसी साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। अपनी दमदार अदाकारी और संवाद अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता के निधन से फिल्म जगत में शोक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की ली सलामी

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ नकदी के साथ सोना-चिट्टा बरामद : नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

एएम नाथ। नूरपुर  : हिमाचल प्रदेश पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला कांगड़ा के नूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अंतरराष्ट्रीय और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मज़दूर अधिकारों के लिए 5 जून चंडीगढ़ और 9 जून लुधियाणा में होगा रोष प्रदर्शन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : मज़दूरों के अधिकारों, सम्मानजनक जीवन और श्रम कानूनों को लागू करवाने की मांग को लेकर 5 जून 2026 को चंडीगढ़ तथा 9 जून 2026 को लुधियाणा में विशाल रोष...
Translate »
error: Content is protected !!