अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने हेतू जागरूकता शिविरों का करें आयोजन – उपायुक्त

by

ऊना, 11 अप्रैल – जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में आयोजित की गई जिसमें 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करें ताकि व्यवसायिक कोर्सों में उत्तीर्ण हुए अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सके।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक यूनिट में 30 से ज्यादा कामगार रखने वाली इंडस्ट्री को अप्रेंटिस रखना कानूनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में औद्योगिक यूनिटों को उनके कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ऊना के युवाओं को अलग-अलग टेªडों के तहत टेªनिंग करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि युवाओं को बेहतर कौशल प्राप्त करके किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा मानदेय मिल सके। इसके अतिरिक्त टेªंड युवा प्रशिक्षुओं को अन्यों कम्पनियों में भी बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगें। उन्होंने औद्योगिक यूनिटों के प्रतिनिधियो तथा उद्योग विभाग ंसे आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा अपें्रटिसशिप सिस्टम को अपनाएं ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सके। इसके अतिरिक्त सभी इंडस्ट्री को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।
इस अवसर पर जिला समन्वयक एचपीकेवीएन मीनाक्षी ठाकुर, पीओ डीआरडीए, जिला रोजगार अधिकारी, गर्वमेंट व प्राईवेट आईटीआई के अधिकारी, शिवानी कौशल सहित विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में भारत की एक और छात्रा लापता : साल 2024 में अब तक सात भारतीयों की मौत

छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी। पुलिस के अनुसार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में छात्रों से किया संवाद…बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया।...
Translate »
error: Content is protected !!