अफसरों को विदेश भेजेगी मान सरकार ,: सड़क निर्माण सीखने का मिलेगा मौका

by

पंजाब सरकार अब अपने अधिकारियों को विदेश भेजकर सड़कों के निर्माण और रखरखाव की तकनीकों में दक्ष बनाना चाहती है. इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभागीय अधिकारियों को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह स्टडी टूर उन देशों में होगा जो सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी माने जाते हैं.

मंत्री हरभजन सिंह शुक्रवार को पंजाब राज्य सड़क एवं पुल विकास बोर्ड (PRBDB) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमारे अधिकारी विश्वस्तरीय अनुभव लें और उसे पंजाब की सड़कों पर लागू करें, ताकि टिकाऊ और सुरक्षित सड़क ढांचा विकसित किया जा सके.

विदेश दौरे की तैयारी के निर्देश

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द स्टडी टूर का प्रस्ताव तैयार करें. उन्होंने कहा, “अधिकारियों को ऐसे देशों में भेजा जाए, जहां सड़क निर्माण, रखरखाव और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और उन्नत तकनीकें अपनाई जाती हैं.” इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कें बनाना और सड़क सुरक्षा के मानकों को मजबूत करना है।

वसूली और रिपोर्टिंग व्यवस्था में भी तेजी

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 जून तक एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करें, जिसमें यह बताया जाए कि राज्य राजमार्गों पर पेट्रोल पंपों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों को पहुंच मार्ग (Access Road) देने के बदले कितनी सरकारी फीस वसूली जा रही है. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

ब्लैक स्पॉट्स का जल्द हो समाधान

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य की सड़कों पर मौजूद ब्लैक स्पॉट्स यानी हादसों वाले खतरनाक स्थानों को जल्द सुधारने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि इन स्पॉट्स को चिन्हित कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाए. साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि “सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के साथ समन्वय मजबूत किया जाए।

क्या है सरकार का उद्देश्य?

पंजाब सरकार इस पहल के जरिए राज्य में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के करीब लाना चाहती है. स्टडी टूर से लौटने वाले अधिकारी अपने अनुभव और ज्ञान को स्थानीय परियोजनाओं में लागू करेंगे, जिससे न केवल सड़कें बेहतर बनेंगी बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में IAS अफसरों के सस्पेंशन पर बवाल : AAP ने बताया सही, BJP ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

पंजाब सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई में दो सीनियर IAS अफसरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है. IAS अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
पंजाब

13 साल की नाबालिग निकली गर्भवती : 13 साल की लड़की के साथ एक व्यक्ति ने करीब 3 महीने तक किया दुष्कर्म

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 13 साल की लड़की के साथ करीब 3 महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की के...
Translate »
error: Content is protected !!