अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

by

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये भी कहा कि बीमा कंपनियां एलएमवी लाइसेंस के आधार पर इंश्योरेंस क्लेम से मना नहीं कर सकतीं.

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने एकमत से यह फैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि लाइसेंसिंग ऑथोरिटी ड्राइविंग लाइसेंस देते समय नियमों का पालन करें. बेंच की तरफ से फैसला पढ़ते हुए जस्टिस ऋषिकेश राय ने कहा कि यहां सिर्फ कानून का सवाल नहीं है. कानून के सामाजिक असर को भी समझना जरूरी है, ताकि लोगों के सामने मुश्किल न खड़ी हो.

कोर्ट ने ये कहकर खारिज की इंश्योरेंस कंपनियों की दलील

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लाखों लोग ऐसे परिवहन वाहन चला कर रोजगार कमा रहे हैं, जिनका बिना भार डाले वजन 7500 किलोग्राम से कम होता है. एलएमवी लाइसेंस रखने वाले ऐसे ड्राइवर अपना अधिकतम समय गाड़ी चलाते हुए बिताते हैं. इंश्योरेंस कंपनियां यह दिखाने में नाकाम रही हैं कि एलएमवी लाइसेंस धारक ड्राइवरों के हेवी कमर्शियल वाहन चलाने के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं. कोर्ट ने कहा कि सड़क सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर विषय है. पिछले साल भारत में 1.7 लाख लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि इसके लिए सिर्फ एलएमवी लाइसेंस धारक जिम्मेदार हैं. सीट बेल्ट, हेलमेट जैसे नियमों का पालन न होना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल, नशा जैसे कई कारण हैं जिनके चलते सड़क दुर्घटना होती हैं.

लाइसेंस अथॉरिटी को दिया ये सुझाव :   सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 7500 किलोग्राम तक के वजन वाले निजी या कमर्शियल वाहनों में अंतर करना सही नहीं होगा. विशेष लाइसेंस का नियम इससे अधिक वजन के वाहनों के लिए होना चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा है कि लाइसेंसिंग ऑथोरिटी को ड्राइविंग लाइसेंस देते वक्त हर नियमों का पालन करना चाहिए. कोर्ट का मतलब ये था कि अथॉरिटी ड्राविंग टेस्ट जरूर ले.

2017 में पहली बार उठा था यह मुद्दा :   2017 में मुकुंद देवांगन बनाम ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मामले में सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बेंच ने कहा था कि जिन ट्रांसपोर्ट व्हीकल का कुल वजन 7,500 किलोग्राम से कम हो, उन्हें LMV यानी लाइट मोटर व्हीकल की परिभाषा से बाहर नहीं किया जा सकता. इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में बीमा क्लेम शुरू हो गए. इसके खिलाफ इंश्योरेंस कंपनियों ने याचिका दाखिल की थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतिक्रमण पर डंडा : नगर कौंसिल ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर

नवांशहर। स्थानीय नगर कौंसिल की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, एमई एचएस सेठी सहित तमाम अधिकारी व सफाई कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
article-image
पंजाब

साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ’, चुनाव जीतने के लिए मनीष सिसोदिया ने ऐसा क्या कहा, जिस पर हो रहा बवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यक्रम में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के कल्याण के लिए योजना बनाएगी प्रदेश सरकार:मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शिमला के समीप भराड़ी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!