जिले में  352723 लोगों का हुआ टीकाकरण टीकाकरण, आज 5191 की हुई वैक्सीनेशन: अपनीत रियात

by

जिले के गांवों में कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ी, 7 गांवों ने 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण करवाया
डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए स्वंय आगे आने की अपील की
होशियारपुर  : जिले मेें शुरु किए गए कोरोना मुक्त गांव अभियान ने जोर पकड़ लिया है और अब रोजाना सैंकड़ों गांवों की ओर से इस अभियान में सहयोग देते हुए टीकाकरण सहयोग दिया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन तक जिले के सात गांवों जिनमें हलका चब्बेवाल के गांव नवां जट्टपुर, पुंगा, पुंज व मुकेरियां का गांव नत्थूवाल, ललोता, उलाहा, चक्कडिय़ाल ने कोविड-19 की 100 प्रतिशत पहली डोज लगवा ली है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इन गांवों के सरपंचों को बधाई देते हुए अन्य गांवों को आने वाले दिनों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अब तक 352723 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और आज जिले में 5191 लोगों का टीकाकरण किया गया है जो कि इस बात का सबूत है कि जिले के लोगों में कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायतों, जी.ओ.जीज, यूथ क्लबों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अभियान को और ज्यादा मजबूती दी है, जिसके चलते जहां जागरुकता फैलाने में आसानी रही वहीं अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण व टैस्टिंग भी की गई।
अपनीत रियात ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए कोरोना मुक्त अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले हर गांव को 10 लाख रुपए की विकास ग्रांट दी जाएगी । इसके लिए गांव की पंचायते इस अभियान में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इस लिए सभी योज्य व्यक्ति अपने व अपनों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड का टीकाकरण प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस लिए अफवाहों पर विश्वास न करें बल्कि अपना कोविड-19 टीकाकरण जरुर करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

National Lok Adalat on May 10 –

Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 6/Daljeet Ajnoha : Following the directions of National Legal Services Authority and Member Secretary of the Punjab State Legal Services Authority, the local District and Sessions Judge Priya Sood...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH सेक्टर-32 अस्पताल के कर्मचारियों की मानवीय पहल : गरीब पेशेंट की मदद के लिए 24 घंटे में किया हजारों रुपए का फंड इकट्ठा*

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : GMCH सेक्टर-32 के HDU वार्ड में भर्ती छपरा, बिहार निवासी गरीब मरीज गौतम राय जी अस्पताल में से छुट्टी के बाद घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया और...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं का अभ्यर्थी अधिक से अधिक लाभ उठाएं : रमनदीप कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए अनेक प्रयास...
article-image
पंजाब

परिवार नियोजन समय की जरुरत : डा. रघुवीर

गढ़शंकर : 11 जुलाई : पी.एच.सी. पोसी में सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में ब्लाक भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोसी में जागरुकता सैमीनार आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!