अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट : सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़

by

नई दिल्ली : नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है. जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी पेरिस में आगजनी हो रही है और लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं।

फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मैंक्रों सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया और उनका वित्तीय प्रबंधन काफी खराब रहा है। इन प्रदर्शनों की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘Block Everything’ के आह्वान से हुई और लोग अब संगठित होकर विरोध-प्रदर्शन को उतर आए हैं।

हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन पर काबू नहीं पाया जा सकता है। प्रदर्शनकारी पूरे फ्रांस में प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया है. कूड़ेदानों को जलाए जा रहे हैं और जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो रही है. प्रदर्शनकारी हर गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि जल्द से जल्द सभी अवरोधों को हटाया जा सके. बताया जा रहा है कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, फ्रांस के गृह मंत्री ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के शुरुआती चरण में लगभग 200 गिरफ्तारियों की घोषणा की है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यावसायिक शिक्षकों के लिए रोजगार योग्यता शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा जिला सोलन में एम्प्लॉयबिलिटी एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षकों...
पंजाब

नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली100 गोलियों सहित दोषी गिरफ्तार 

गढ़शंकर : पुलिस थाना गढ़शंकर के तहत पड़ती पुलिस चौकी समुंदड़ा में तैनात एसआई सुरेंद्र सिंह की पुलिस पार्टी द्वारा एक युवक को नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित 100 गोलियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में 46 करोड़ से बनेगी प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  देहरा, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर...
Translate »
error: Content is protected !!