अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने राज्यसभा पहुंचाने के लिए अब इस नेता को सौंपा जिम्मा

by

नई दिल्ली : अभिषेक मनु सिंघवी एक वकील होने के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी है. तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना से इस बार उम्मीदवार बनाया है, इस बीच रेवंत रेड्डी और सिंघवी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

रेवंत रेड्डी अब सिंघवी को इनाम देने जा रहे हैं, जिसकी प्लानिंग उन्होंने कर ली है.

कांग्रेस में वकीलों की कमी नहीं है. एक से एक वकील कांग्रेस में बड़े पद पर काबिज है. उन्हीं में से एक अभिषेक मनु सिंघवी भी है, जिनकी उनके विरोधी भी तारीफ करते हैं. सिंघवी कांग्रेस के लीगल केस संभालते हैं. न केवल कांग्रेस बल्कि आम आदमी पार्टी के भी बड़े केस भी अभिषेक मनु सिंघवी ही लड़ रहे हैं. इस बार रेवंथ रेड्डी को कांग्रेस की ओर से यह जिम्मेदारी मिली है कि वह सिंघवी को राज्यसभा पहुंचाएं. इसके लिए रेवंथ रेड्डी ने फुल प्लानिंग कर रखी है. इस प्लानिंग से कांग्रेस भी खुश है और सिंघवी भी. रेवंथ रेड्डी ने बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए केशव राव की सीट पर ही सिंघवी को टिकट दिलाया है.

अमीर नेताओं में गिने जाते हैं अभिषेक मनु सिंघवी

राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए सिंघवी का जीतना लगभग पक्का माना जा रहा है. देश के अमीर नेताओं में सिंघवी को गिना जाता है और इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ते समय सिंघवी ने 1872 करोड़ रुपए की अपनी संपत्ति घोषित की थी. अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को लेकर अब तक दो बवाल भी हो चुके हैं. हिमाचल में सिंघवी की उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस में दो फुट हो गई. उनको लेकर आप पार्टी में भी घमासान हुआ है. सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए स्वाति मालीवाल पर प्रेशर भी डाला जा रहा है, जिससे वह अपनी राज्यसभा की सीट खाली कर दे.

25 साल से कांग्रेस के साथ रहे ईमानदार

मोदी सरनेम केस में ही नहीं बल्कि नेशनल हेराल्ड केस में भी अभिषेक मनु सिंह भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जमानत दिल चुके हैं. बीजेपी ने जब जब राहुल गांधी को जेल में डालना चाह अभिषेक मनोज सिंघवी ने उन्हें जमानत दिलवा दी. बेटा 25 साल से कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति अभिषेक मनु सिंघवी की ईमानदारी बरकरार है. अब कांग्रेस और रेवंथ रेड्डी अभिषेक मनु सिंघवी की वफादारी का इनाम देने जा रहे हैं. अब देखना यह है कि क्या अभिषेक मनु सिंह भी कोई इनाम मिल पाता है या नहीं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम ट्रेनर महिला की हत्या : शव को डीएम आवास परिसर में छिपाया, ऐसे रची थी हत्या की साजिश

कानपुर : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास एक महिला का शव मिला, कथित तौर पर उसकी हत्या के चार महीने बाद। हत्या की वजह कुछ आपसी विवाद है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज : सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोपों के तहत विजिलेंस ने पूर्व विधायक होशियार सिंह की एफआईआर दर्ज

विधायक ऐच्छिक निधि मामले में घिरे देहरा के पूर्व विधायक, प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई शिकायत के आधार पर विजिलेंस का एक्शन, होशियार सिंह पर धन के दुरुपयोग के आरोप एएम नाथ। देहरा :...
article-image
पंजाब

पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति...
article-image
पंजाब

मोहाली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर पंजाब सरकार को फटकार : हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ :  मोहाली में अवैध कॉलोनियों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नियमित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!