अभी तक दस शव बरामद : दो शवों की शिनाख्त के बाद समेज में हुआ अंतिम संस्कार

by

एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – समेज त्रासदी को लेकर चल रहे सर्च अभियान में अभी तक 10 शवों को बरामद किया जा चुका है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 01 अगस्त को रामपुर क्षेत्र के ढकोलढ़ में एक पुरूष का शव तथा ब्रो क्षेत्र में दो महिलाओं के शव मिले थे। वहीं 04 अगस्त को दो महिलाओं के शव ढकोलढ़ में मिले थे। सुन्नी डैम क्षेत्र में अभी तक चार शव बरामद हुए है। इनमें पहला शव चार अगस्त को एक महिला का मिला था। पांच अगस्त को दो शव बरामद हुए थे जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव था। सैंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सतलुज नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिला था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद आईजीएमसी शिमला के शव गृह में रखा जा रहा है। जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है उनके डीएनए मैच किए जा रहें। इसके अलावा परिजनों के ठहरने की सारी व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है।
*दो शवों की शिनाख्त के बाद हुआ अंतिम संस्कार*
सर्च ऑपरेशन में मिले शवों में से दो शवों की शिनाख्त परिजनों ने कर दी है। इसके बाद मंगलवार सुबह परिजनों को दोनों शव सौंप दिए गए। इनकी पहचान रचना पत्नी उम्र 23 वर्ष गांव सूगा नजदीक सरपारा क्षेत्र के तौर पर हुई है, जबकि दूसरे शव की पहना प्रीतिका सुपुत्री राजकुमार पांडे झारखंड निवासी के तौर पर हुई है। दोनों शवों का परिजनों ने समेज में अंतिम संस्कार कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का पहला रोड शो मंडी लोक सभा हल्के में, मिला जबरदस्त समर्थन : मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी – कंगना रनौत

एएम नाथ।  मंडी :  लोकसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद कंगना ने चुनाव प्रचार का आगाज भी कर...
article-image
पंजाब

सीएम मान की सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को सख्त चेतावनी!… सड़क या रेलमार्ग रोका तो होगी कड़ी कार्रवाई

पंजाब में सड़क और रेल यातायात रोकने का ऐलान करने वाले संगठनों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में बाधा पहुंचाकर आम लोगों को परेशान करने वालों...
article-image
पंजाब

Youth and Sports Welfare Board

Kapurthala /Daljeet Ajnoha/Feb.12 : The Youth Sports Welfare Board organised a programme at Fighter Sports Zone, Kartarpur Road, Kapurthala, under the leadership of Gagandeep Kaur.Chief guests Rajiv Walia, president of the Youth Sports Welfare...
article-image
पंजाब

तू-तू-मैं-मैं हुई आप विधायक तथा आशु की पत्नी में : ममता आशु के आरोप अस्थाई मुलाजिमों के सूची में कई मृतकों के नाम भी शामिल

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की नीति के तहत लुधियाना नगर निगम में लाए गए प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी तथा पूर्व कांग्रेसी...
Translate »
error: Content is protected !!