अमतर मैदान में मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत

by
नादौन 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरवार को नादौन के अमतर मैदान में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री वीरवार सुबह हैलीकॉप्टर के माध्यम से अमतर मैदान पहुंचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी उनके साथ थे।
अमतर मैदान में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और कानून मंत्री यादविंद्र गोमा, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, हमीरपुर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह, कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी हमीरपुर पदम चंद, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारियों, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, कांगड़ा जिले के नेताओं और आम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से भी मिले और ज्वालामुखी के लिए रवाना हो गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर नंगल रोड़ माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों का पुलिस ने काटा चलान

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल रोड़ पर डिप्टी कमिशनर होशियारपुर के आदेशों के उलंघना करने पर दिन के समय गढ़शंकर नंगल रोड़ पर माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर : दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा

तारा। बद्दी : दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!