अमरप्रीत लाली को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किया पर्यवेक्षक नियुक्त

by

गढ़शंकर : पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में उधमपुर लोकसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस लोकसभा में किश्तवाड़, रामबन, कठुआ, उधमपुर, डोडा जिले आते हैं और अमरप्रीत लाली पहले दौर के चुनाव तक काम करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय वार रूम के अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल द्वारा जारी एक पत्र में अमरप्रीत लाली को तुरंत उधमपुर पहुंचने और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कारा और प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलंकी से संपर्क करने को कहा गया है। गौरतलब है कि अमरप्रीत सिंह लाली इससे पहले अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के तौर पर जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख और हिमाचल के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं।
फोटो : अमरप्रीत सिंह लाली

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बिलासपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

उपायुक्त ने लुहणू मैदान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अगुवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक, बजट सत्र में होंगी 18 बैठकें : सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति

शिमला : महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक मेंप्रदान की गई। 13 जनवरी को हुई मंत्रिमंडल की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!