अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल। हरोली :  अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली में दर्ज मामले के तहत पहले ही शराब फैक्टरी के एक मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अनिल की गिरफ्तारी के बाद इसके सारे साथी फरार हो गए थे, जिनकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई। जहां से घटना के एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार करके हरोली पहुंचाया गया। अब मामले में शराब फैक्टरी के मुख्य संचालक मुकेश सांगवान को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उक्त फैक्टरी में किस तरह नकली शराब बनाई जाती थी और घटना में कौन-कौन शामिल हैं, इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घटना में एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर भी पुलिस की जांच की आंच पहुंच सकती है। डीएसपी मोहन रावत ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार करने की पुष्टि की है और बताया कि जल्द ही मामले में सभी आरोपियों के बारे में सही जानकारी जुटाई जाएगी और पर्दाफाश करके सच को सभी के सामने लाया जाएगा। थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा उप निरीक्षक चेतन सिंह को सौंपा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द : सामूहिक नकल के कारण किस सेंटर का पेपर हुआ रद्द …जाने

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 28 फरवरी को आयोजित हुई 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया है।  ध्यान दें कि पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के अधीन आने वाले तलवंडी भाई...
article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के बिजली बिलों की बढ़ोतरी पर ध्यान दे सरकार – किसानों के साथ इस तरह की मनमानी नहीं कर सकती है सरकार : जयराम ठाकुर

जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लें मुख्यमंत्री, विपक्ष की माँग को अनदेखा नहीं कर सकती सरकार एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों के...
Translate »
error: Content is protected !!