महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्यों उठाया यह कदम? …IIT मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सुसाइड, पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

by
एएम नाथ। मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की सहायक प्रोफेसर मयंका अंबाडे ने अपने आवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना रविवार 26 जनवरी देर शाम की है।
मयंका अंबाडे मुंबई की रहने वाली थीं। कुछ वर्षों से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट, मानसिक तनाव बताई वजह
पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें तनाव और अवसाद को इस कदम का कारण बताया है। 26 जनवरी को संस्थान में छुट्टी थी। फैकल्टी के अन्य सदस्य गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त थे।
मयंका अंबाडे का आवास पांचवीं मंजिल पर था। वह आवास की बालकनी से नीचे कूद गई। मयंका को संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने इमारत के नीचे खून से लथपथ हालत में पाया तो इसकी सूचना संस्थान प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कमांद के प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। कमरे की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ।
घटना के समय प्रोफेसर के पति मौजूद थे कमरे में 
नोट में लिखा है “मैं काफी समय से इस मानसिक पीड़ा से गुजर रही हूं। अब मैं इसे और सहन नहीं कर सकती।” मयंका के पति भी घटना के समय कमरे में थे। वह किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हैं। मयंका मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्कूल में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं।
स्वजन ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। थाना पद्धर के प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
या।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक को किया गिफतार

हरियाणा (होशियारपुर) अवैध शराब समेत गांव खुर्दा  के हरपाल सिंह   को हरियाना  की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया  ।एएसआई हरजीत   सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस गांव दोसड़का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट ने लिए अहम फैसले : फसल मुआवजा बढ़ाया , जेलों में स्नीफर डॉग तैनात, मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट ने हाल ही में कई अहम फैसले लिए हैं, जो राज्य की प्रशासनिक, कृषि और विकास योजनाओं को प्रभावित करेंगे। कैबिनेट ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के फसल नुकसान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली क्लास में एडमिशन का रास्ता साफ : HC के आदेश से हिमाचल के 50 हजार बच्चों को बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते अहम फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होगा. हाईकोर्ट के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!