पानी के भारी भरकम बिलों से प्रदेश की जनता बेहाल -सरकार दुरुस्त करे व्यवस्था – क्यों प्रदेश की जनता भुगते की सरकार के नाकामी की सजा  : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सूक्खु सरकार के व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश के लोग त्रस्त हो चुके हैं। आए दिन किसी न किसी तुगलकी फरमान से प्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को परेशान करने में जल शक्ति विभाग भी पीछे नहीं है। प्रदेश में जगह-जगह पीलिया फैलने की खबरें आ रही है जिसका अर्थ है कि खराब गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ विभाग द्वारा लोगों को भेजे गए पानी के बिल का अलग करंट लग रहा है। जोगिन्दरनगर में ही लोगों के पानी के बिल में 1000 रुपए की वृद्धि करके उन्हें भेजा गया है। इसके खिलाफ वहां के लोगों ने संबंधित कार्यालय का घेराव करके अपना विरोध जताया और बढ़े हुए बिल को वापस न लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी तक दे दी है। इसी तरह ठियोग में भी विभाग द्वारा बिना नल और कनेक्शन लगाए ही एक भवन का 45000 रुपए का बिल उपभोक्ता को थमा दिया। ठियोग मंडल पहले भी मोटरसाइकिल और स्कूटर से पानी की सप्लाई के घोटाले के लिए चर्चा में आ चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस प्रकार से ये सरकार प्रदेश के लोगों को सिर्फ और सिर्फ परेशान करने का काम कर रही है। पानी के बिल में एक बार में इतनी बड़ी वृद्धि किसी भी लिहाज से सही नहीं है। क्या प्रदेश के लोग सरकार की नाकामियों की ऐसे कीमत चुकाएंगे? सरकार ने प्रदेश के लोगों को अपनी आय बढ़ाने का साधन समझ लिया है। पानी के बिल के नाम पर ही प्रदेश के लोगों से हजारों रुपए की वसूली गलत है। इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बिल में धांधली करके सरकार प्रदेश के लोगों को परेशान कर अपनी तिजोरी भरना चाह रही है। इस मामले में शासन स्तर से दखल दिया जाए और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए वर्ना भाजपा सड़कों पर उतर कर सरकार के ऐसे निर्णय का विरोध करने को मजबूर हो जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हर घर नल जल के तहत 12 लाख से ज्यादा कनेक्शन लगवाए तो वर्तमान सरकार ने हर कनेक्शन पर प्रति माह100 रुपए का शुल्क लगा दिया। पूर्व सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ कर दिया था जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ था। वर्तमान सरकार अब हर कनेक्शन से वसूली करने की योजना बना रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर उप मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों के विभागों में ऐसे उगाही के आदेश कर पैसे एकत्र करने का जुगाड़ लगा रहे हैं। ये तो इन संबंधित विभाग के मंत्रियों को तब मालूम चलेगा जब जनता इन्हें वोट से चोट करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज छोटा शिमला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाखा विस्तारीकरण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हिमाचल प्रदेश ने किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। शिमला : निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में किया संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन

शिमला 01 अक्टूबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को संस्कृत भाषा में भाषण,...
Translate »
error: Content is protected !!