अमित मेहरा ने संभाला चंबा के एडीएम का कार्यभार : हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी है अमित मेहरा

by
एएम नाथ। चंबा, 20 जून :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी अमित मेहरा ने चंबा ज़िला के नए अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाला है ।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने से पहले वे ज़िला कांगड़ा में अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं का कार्यभार संभाल रहे थे।
इससे पहले भी उन्होंने चंबा में इसी पद पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
वह चंबा के विभिन्न उप मंडलों में उप मंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) के पद पर रह चुके हैं ।
उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी चंबा का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने ज़िला चंबा के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने तथा सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं , नीतियों एवं कार्यक्रमों के सफल कार्यान्वयन में अपनी विशेष प्राथमिकता व्यक्त की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभ : लोगों को अपने तिब्बती गुरू दलाई लामा ने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित बैजनाथ , 27 सितंबर। तिब्बती गुरू दलाई लामा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के टाशीजोंग मोनेस्ट्री में खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का शुभारंभ किया इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

63 विद्यार्थियों को पीएचडी डिग्री और 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किए प्रदान : शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की अध्यक्षता

जीवन में कामयाबी के लिए दृढ़संकल्प और मेहनत का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।...
हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!