अमृतपाल पर लगा NSA पंजाब सरकार तुरंत हटाए : एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी

by

अमृसतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को सरकार द्वारा एक और वर्ष के लिए बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की है और एनएसए को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

अमृतपाल ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया… एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार का यह कदम उन्हें अदालती प्रक्रिया से दूर रखकर मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की दृष्टि से यह उचित कार्रवाई नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार से डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए एनएसए को तुरंत हटाने और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर देने को कहा।

अमृतपाल को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवार सरकार होगी :  खालिस्तान समर्थक व कट्टरपंथी अमृतपाल पर लगा एनएसए एक वर्ष के लिए और बढ़ाने के निर्णय पर उसके पिता तरसेम सिंह ने कहा कि यदि अमृतपाल को किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवार सरकार होगी। अमृतपाल पर एनएसए बढ़ा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा है।

उन्होंने कहा कि अमृतपाल पर गैरकानूनी तरीके से जुल्म किया जा रहा है। सांसद बनकर अमृतपाल लोगों की आवाज उठाना चाहता है, लेकिन उस पर एनएसए लगाकर उसे रोका जा रहा है। यह सब कुछ केंद्र व पंजाब सरकार मिलकर कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर बस मार्शल ने फेंका पानी : व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर कार्यरत

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दावे को ही पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के बीए बीएड व बीएसी बी एड के परीक्षा परिणाम शानदार : प्रिया, नवदीप कौर , सुनेहा व अंकित राणा रहे प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स बीएबीएड व बीएससी बीएड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज के कार्यवाहक प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
Translate »
error: Content is protected !!