अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, अरेस्ट किया , गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेर लिया था : आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल

by

चंडीगढ । अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की है। यह जानकारी देते हुए आईजी हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया। अमृतपाल पर कोर्ट से जारी एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने साफ किया कि अमृतसर पुलिस और इंटेलिजेंस पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि गुरुद्वारे के अंदर क्या हुआ उन्हें इस बारे का कुछ पता नहीं है। आईजी ने बताया कि अमृतपाल की पंजाब पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा एक धार्मिक स्थल है। गुरुद्वारे के अंदर पंजाब पुलिस का कोई भी जवान नहीं गया।

उन्हीनों ने बताया कि आज सुबह 6:45 पर गांव रोडा से अमृतपाल को पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस के पास उसके गांव रोडा में होने की पुख्ता जानकारी थी। इस कारण गांव को चारों ओर से नाकाबंदी कर घेरा गया, लेकिन अमृतपाल सिंह गुरुद्वारा साहिब में छुपा हुआ था। पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का ध्यान रखा। चारों ओर से नाकाबंदी के कारण अमृतपाल सिंह को फरार होने का कोई रास्ता नहीं मिला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हीनों ने बताया अमृतपाल सिंह को डिब्रुगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने बीते 35 दिन से दबाव बनाया हुआ था। L पूरे ऑपरेशन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पंजाब के लोगों का उन्हीनों धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री भबवंत मान अमृतपाल की गिरफ्तारी के आपरेशन पर रख रहे थे नज़र : मुख्यमंत्री भगवंत मान को ग्रिफ्तार करने के पूरे आपरेशन पर नज़र बनाए हुए थे। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को हिदायत दी थी कि किसी भी तरह से माहौल खराब नही होना चाहिए। सूत्रों की माने तो जैसे पुलिस को यह सूचना मिली थी कि अमृतपाल रोडे गांव में है तो तुरंत मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी गई थी था। डीजीपी के द्वारा मुख्यमंत्री को पल पल के के बारे में अपडेट किया जा रहा था।

गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरूद्वारा साहिब में प्रवचन करते बोला- गिरफ्तारी अंत नहीं, शुरुआत : रोडे गांव गुरुद्वारा साहिब में प्रवचन के दौरान अमृतपाल ने कहा- यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते। अमृतपाल बोला कि दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

उत्पादन बढ़ाने के लिए मिट्टी का परीक्षण जरूरीः संजीव

कृषि विभाग ने लगाए 20 मिट्टी प्रशिक्षण शिविर, किसान को बांटे बीज व जैव उर्वरक ऊना – विकास खंड उना के अंतर्गत कृषि विभाग ने मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंबन को बढ़ावा देने के लिए मार्च...
article-image
पंजाब

अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप की तैयारी संबंधी विशेष बैठक डा. बिट्टू विज की अध्यक्षता में हुई। डा....
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा किसानों को क़ुदरती जलस्रोतों का रख रख़ाब करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर ने 16 जून को गढ़शंकर के गांव चौहडा में किसान भलाई...
article-image
पंजाब

क्लासमेट की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार : जूवेनाइल भेजा गया, घटना में प्रयोग किरच बरामद

फतेहगढ़ साहिब :  फतेहगढ़ साहिब के खमाणो क्षेत्र में +2 मेडिकल के छात्र मानविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी...
Translate »
error: Content is protected !!