अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

by

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।

नामजद आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद निवासी प्रभदीप सिंह उर्फ पक्को, झब्बाल रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी परमपाल सिंह, करतापुर के दयालपुर निवासी गौतम सिंह, तरनतारन निवासी युवराज सिंह उर्फ युवी, लोपोके निवासी अमृतपाल सिंह और घरिंडा निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ बाउ के रूप में हुई है।

दरअसल, जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि कुछ आरोपी जेल की बैरकों में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी आधार पर जेल के सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न बैरकों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान इन आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद किए गए।

फिलहाल, जेल में बंद इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करही है कि कहीं जेल में बंद आरोपी, बाहर के अपराधियों के संपर्क में तो नहीं थे l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले हुए खुलासे : किसान शुभकरण सिंह की खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट, सिर से जो छर्रे मिले, पुलिस को सौंप दिया

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस के झड़प के दौरान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस केस में हत्या का...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अमेरिका से डिपोर्ट होते ही एसटीएफ ने किया लॉरेंस बिश्नाेई गैंग का मुख्य गुर्गा लखविंद्र सिंह लक्खा गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर सिंह उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया है। लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया...
article-image
पंजाब

Only by filling earth with

Jalandhar/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 27 :  Punjab Vidhan Sabha Speak-er Kultar Singh Sandhwan paid tribute to Shriman Sant Avtar Singh Ji on his 37th death anniversary at Nirmal Kutia Seechewal and said that due to the...
Translate »
error: Content is protected !!