अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

by

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर गंभीर विवाद हो गया . विवाद इतना बढ़ गया कि एक बस कर्मचारी ने फायरिंग शुरू कर दी . फायरिंग में काहलों बस सेवा के कंडक्टर मक्खन सिंह को करीब चार गोलियां लगीं . कुछ स्रोतों के अनुसार, उनकी मौके पर ही मौत हो गई है l

इस घटना से बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई. साथ हीं, यात्रियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज का उपयोग मदद के लिए किया जा रहा हैl

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ACP गगनदीप सिंह ने बताया कि फायरिंग की खबर मिलते ही वे टीम के साथ तुरंत घटना स्थल परपहुंचे. आरोपी कर्मचारी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और मामले में हत्या का प्रयास या हत्या का केस दर्ज किया जाएगा. यह घटना निजी बस ऑपरेटरों की पुरानी लड़ाई से जुड़ी बताई जा रही है l

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस की फर्जी रेड में 3 कारोबारी किडनैप: छुड़ाने के लिए मांगे 10 करोड़

लुधियाना :  लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के नाम पर फर्जी रेड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक ASI, हेड कॉन्स्टेबल, एक स्थानीय विधायक का करीबी और उनके चार साथियों ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तमिलनाडु में हो सकती है बड़ी गेम : AIADMK को समर्थन देने को तैयार DMK, हाथ मिलाने के लिए रख दी ये बड़ी शर्त ?

तामिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है. चुनाव नतीजे आने के बदा वहां कोई सरकार बहुमत प्राप्त नहीं कर पाया. विजय 107 सीटें लाकर भी बहुमत से दूर हैं क्योंकि उनके...
Translate »
error: Content is protected !!