अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन खत्म, DIG के आश्वासन पर लिया फैसला

by

अमृतसर : अमृतसर में अपने साथियों की रिहाई और विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा और गिरफ्तार किए गए किसानों को जल्द रिहा किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी किसान अपने उन साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था. इसके अलावा, किसान पुलिस द्वारा उनके ट्रैक्टरों और अन्य सामान को हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग कर रहे थे. प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर उचित विचार करेगी.

इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें प्रशासन से भरोसा मिला है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा. इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया.

गौरतलब है कि किसान संगठन लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इससे पहले, बुधवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने हटा दिया और सड़कों को खाली करा दिया. इसके बाद प्रदेश के किसानों में आक्रोष था। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किसानों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार के आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और वार्ता के माध्यम से अपने मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ें. किसानों ने इस भरोसे को स्वीकार करते हुए प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
पंजाब

सरकार को समय व सहयोग देने से शिक्षा व सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी : राओ केंडोवाल।

माहिलपुर – जिला स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैजों दोआबा की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बनने पर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सन्मान समारोह गांव की पंचायत द्वारा कराया...
article-image
पंजाब

पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान 31 वर्षीय टीचर ने की खुदकुशी : 7 महीने पहले की थी शिकायत

पटियाला: पंजाब के पटियाला से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना सदर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा कंबोआ में रहने वाली 31 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर गुरजीत कौर...
article-image
पंजाब , समाचार

अड्डा झुगियां में गोदाम में आग लगने से लाखों का समान जल कर राख : बिल्डिंग की दीवारों और छत में भी तरेड़ें आने से बिल्डिंग को को भारी नुक्सान

साथ वाली बीजों व कीटनाशक दवाईओं की दुकान में ओवरहीट होने के कारण कीटनाशक दवाईआं खराब गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्थित अड्डा झुंगियां में कल  रात करीब 9  वजे माता शीतला हाउसहोल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!