अमेरिका की तरह भारत भी करें अवैध प्रवासियों पर करवाई : तीक्ष्ण सूद

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि जिस प्रकार अमेरिका में किसी भी देश की लिहाज ना करते हुए अपने जहा रह रहे अवैध प्रवासियो को देश से बाहर निकालने की जो करवाई की है , उसी तर्ज पर भारत को भी अवैध प्रवासियो को वापिस अपने-अपने देशों में भेजने के कदम उठाने चाहिए। उन्हों ने कहा कि अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले लोगों की संख्या भारत में सबसे अधिक हैं यहां पर करोड़ो बांगलादेशी तथा करोड़ो रोहिंगया अवैध रूप से आ कर रह रहे हैं। जिससे भारत के स्रोतों पर बेबजह दबाव पड़ रहा हैं। पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते इन अवैध घुसपैठियों को शरण देकर भारत की अर्थव्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा था। मोदी सरकार द्वारा ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए जो सीएए तथा एनसीआर के अधिनियम लाये गए थे , उनका विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा विरोध करने का मतलब भी अवैध घुसपैठियों को पिछले दरवाजे से शरण देने के बराबर हैं। श्री सूद ने कहा कि अमरीका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप की इस काम के लिए खुल कर प्रशंसा कर रहें हैं। भारत के लोगों को भी जो राजनीतिक पार्टियां अवैध घुसपैठियों को देश से निकाल कर उनके देश वापिस भेजने का आश्वासन दिलवाये। उनका खुले मन से साथ दे। उन्हों ने कहा कि एक तरफ भारतीय मूल के लोग जो पाकिस्तान जैसे देशों में प्रताड़ित किये जाते रहे हैं, उन को वापिस लेन की कोशिश नहीं की जा रही तथा दूसरी तरफ घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं जो भारत की भविष्य की पीढ़ी के लिए समस्याए पैदा कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

CM भगवंत मान ने रखी श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव : कहा… ‘हमें पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया नहीं’

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी। इस मौके पर डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास भी...
article-image
पंजाब

एडवांस शीतो रियू कराटे सेमिनार कल से होशियारपुर में : क्योशि हरिदास गोविंद देंगे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे द्वारा शीतो रियू कराटे के.बी.के. कैनवा काई की भारत शाखा के सहयोग से, एक पाँच दिवसीय एडवांस्ड कराटे काता ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन 2 अगस्त से...
article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम तहत  हल्का गढ़शंकर में नशा मुक्ति यात्रा शुरू – नशों को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोग आगे आएं -डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 18 मई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में नशों को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की मुहिम “युद्ध नशियां विरुद्ध” तहत राज्य में नशा तस्करों...
article-image
पंजाब

38 मामले दर्ज है स्कोडा के खिलाफ : 2 आधार कार्ड और 5 सिम कार्ड पुलिस के किए बरामद

फाजिल्का :  39 के करीब दर्ज मामलों में नामजद अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया।  इस दौरान फिरोजपुर में दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!