अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

by
चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका है. अब हम आगे का प्लान तैयार करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
                     उन्होंने कहा, “सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल का 11 किलो वजन कम हो चुका है। उनके लीवर और किडनी में बहुत समस्याएं हैं। मुझे नहीं लगता है कि सरकार नींद से जाग रही है। मुझे लगता है कि अब सरकार को नींद से जागकर किसान और मजदूरों की मांग पर ध्यान देना चाहिए.” उन्होंने कहा, “सरकार को हमने कल तक का समय दिया था. लेकिन, अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हमें उम्मीद थी कि शायद सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आए. लेकिन, ऐसा कुछ हुआ नहीं।
बता दें कि इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब पुलिस द्वारा मीडिया को किसान आंदोलन की कवरेज करने से रोके जाने पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि भगवंत मान सरकार केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। पंजाब सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है. सरवन सिंह पंधेर ने आगे कहा था, “हम लोग किसान मजदूर के साथ हैं. भगवंत मान और केजरीवाल बोलते थे कि मोदी सरकार किसानों के ऊपर जबरदस्ती कर रही है।
उन्होंने कहा था, “हम किसान मजदूर के साथ हैं. लेकिन आज पंजाब सरकार का चेहरा भी बेनकाब हो गया है. केंद्र के निर्देश पर भगवंत मान सरकार हमारे मीडिया को कवरेज के लिए जाने नहीं दे रही है. इसकी निंदा करते हैं. स्वयं मुख्यमंत्री आगे आएं और बताएं कि मीडिया को क्यों रोका जा रहा है. उन्होंने आगे कहा था कि मीडिया का कोई कसूर नहीं है. इस देश में मीडिया को भी आजादी नहीं है. इसलिए आज पंजाब सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CM Di Yogshala’ Playing a

Hoshiarpur/ June 21/Daljeet Ajnoha : On the occasion of the 11th International Yoga Day, a grand district-level event was organized today at the Police Line Ground, Hoshiarpur, under the banner of ‘CM Di Yogshala’....
article-image
पंजाब

इनोवा चालक 50 पेटी नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार 

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख की हिदायतों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता की देखरेख में तथा एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह की अगुवाई में नशा तस्करों खिलाफ चलाए अभियान को उस भारी सफलता मिली...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
article-image
पंजाब

6 एसएसपी सहित 30 आईपीएस व 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब भर के 6 एसएसपी सहित कुल 30 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!