अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस आयोजित : स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

by
रोहित भदसाली।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रोगियों के उपचार में फार्मासिस्ट अहम भूमिका निभा रहे हैं। संजय अवस्थी आज अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य संसदीय सचिव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि फार्मासिस्ट, चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अनुभव, ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग कर बेहतर परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा खरीदने और बेचने तक ही सीमित नहीं होती अपितु वे क्लीनिकल एवं ड्रग रिसर्च में भी अहम भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्ट कुछ स्थानों पर तो सामान्य चोटों और बीमारियों का निदान भी करते हैं। वह लोगों को दवाओं को ठीक से लेने के तरीके के बारे में रोगियों को जानकारी प्रदान करते हैं। फार्मासिस्ट समय-समय पर रोगियों को स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित भी करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले व्यावसायिओं का तीसरा सबसे बड़ा समूह फार्मासिस्ट है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण कारक है और उनकी सेवाओं को सभी सदैव स्मरण रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस फार्मासिस्ट की सेवाओं को याद कर उनके कार्य को और बेहतर करने के लिए समर्पित होने का है। उन्होंने आशा जताई कि फार्मासिस्ट अपने कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में योगदान देने के लिए सभी फार्मासिस्ट का आभार व्यक्त किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने फार्मासिस्ट संघ की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
संजय अवस्थी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ज़िला चम्बा से कन्हैया और नीरज, ज़िला कुल्लू से धर्मदेव और बनवारी लाल तथा ज़िला सिरमौर से सुनील कुमार को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘फार्म स्टेलर अवार्ड’ से सम्मानित किया। उन्होंने अमेरिका में आयोजित विशेष ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्ण पदक विजेता नीनांध प्रभाकर को भी सम्मानित किया।
May be an image of 7 people, dais and text that says "HOSPTTAL 1 neй Hi, Sanjay Awasthi TFICERS ASSOCIATION មមូសា្វេ Cordially rdially Weicomes You 는나게 RLD RLDPHARMA PHARMA DAY 25th September 2024 n5t n5 Chief Pharmacy Offi harmacy Offie Himachal Pradesh. H.? የለይግ! HOSPITAL pHAAHACy OFFICERS DISTT. UNA ASOCIATION WELCOMES YOU ยงไ +"
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
राज्य फार्मेसी कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यकारिणी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षदगण, ज़िला कांग्रेस महासचिव राजेंद्र रावत, ज़िला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विद्यासागर ठाकुर, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न ज़िलों से आये फार्मसिस्ट संघ के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने इन फसलों की MSP बढ़ाई : यूनियन कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये किया प्रति क्विंटल

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार (13 मई 2026) को भारत की ऊर्जा (Energy) सुरक्षा और खेती को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूती: हिमाचल सरकार ने कानून में किए अहम संशोधन

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, रख-रखाव और सड़क अवसंरचना के बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!