अर्की विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास बनाया जा रहा सुनिश्चित – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करना उनकी प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाइयां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में बेलपत्र और नीम का पौधा रोपित करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल अर्की में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इस दिशा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूलों में प्रदेश के विद्यार्थी विश्व स्तरीय गुणात्मक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से व्यावसायिक व भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं।
उन्होंने महिला मण्डल भवन चइयां की मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, महिला मण्डल परोही के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए तथा महिला मण्डल भवन पलकड़ी की मुरम्मत के लिए 75 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सम्पर्क मार्ग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाइयां तक इंटरलॉक टाईले लगाने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने चइयां में खेल मैदान निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 01 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत चाइयां में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने पशु औषधालय निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 1100 रुपए तथा नशा मुक्ति पर भाषण प्रस्तुत करने वाली श्रुति ठाकुर को अपनी ओर से 500 रुपए देने की घोषणा की।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर इस स्कूल की छात्रा श्रुति ठाकुर ने नशा मुक्ति पर निबंध प्रस्तुत किया तथा बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य नरेश शर्मा, ग्राम पंचायत चाइयां के प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत चाइयां के उप प्रधान देव राज, महिला मण्डल चाइयां की प्रधान गीता, युवक मण्डल के प्रधान बलदेव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल धीमान, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक तथा विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें’ : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ बलबीर सिंह बिरला ने की अपील

हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित नेशनल मैराथन में 4000 से अधिक लोगों ने लिया भाग : मैराथन में लड़कियों की बड़ी संख्या में भागीदारी सराहनीय: डॉ. गुरप्रीत कौर

पंजाब सरकार ने नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए करवाई शानदार मैराथन दौड़ में शामिल लोगों को नशे से सावधान और संगठित करने के अलावा खेलों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प पंजाब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित : उर्तीण उम्मीदवार भर्ती कार्यालय मंडी में 10 अक्तूबर को करें रिपोर्ट

मंडी, 06 अक्तूबर । राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में 25 जुलाई 2023 को आयोजित सिपाई फार्मा तथा सोल्जर टेक नर्सिंग अस्सिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!