अर्थव्यवस्था हो चाहे कानून व्यवस्था हो, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र , रोजगार हो या निवेश का मामला हो सभी में  आप सरकार सरकार विफल : : पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला

by
गढ़शंकर । गांव पिपलीवाल में बिंदू भूंबलां और पिंकां भूंबलां के घर पर आयोजित एक समागम में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला विशेष तौर पर पहुंचे।
इस दौरान उन्हीनों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर आई सरकार के यह तीन साल  अराजकता और कुशासन, झूठ के नाम रहे है। आप सरकार के ना तो वायदे पूरे किए  ना विकास का कोई काम किया।  सिर्फ तीन साल बदलाख़ोरी में निकाल दिए।

अर्थव्यवस्था हो चाहे कानून व्यवस्था हो, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र , रोजगार हो या निवेश का मामला हो सभी में सरकार पुरो तरह विफल रही।  अपराध और नशा लगातार बढ़ता जा रहा है।  पंजाब में  कर्मचारी , बेरोजगार , किसानों सहित हर वर्ग परेशान है ।  2027 में आने वाली सरकार कांग्रेस की है और आप सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाए। इस दौरान बिंदू भूंबलां,  पिंकां भूंबलां, सोढ़ी रतनपुर, मनोज बेदी, संजू भारद्वाज पंच, मनी नंगला, सुरेश पंच, राज कुमार राजू, पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, दीपू पंच बीनेवाल, जसविंदर पंच, दर्शन पंच बीनेवाल, छिंदा पंच, जोगिंदर जिंदल , दर्शन जिंदल, जीत पंच, भजन जिंदल, नीलकंठ, बिल्ला चेची, पलविंदर गोरशी, जय राम नम्बरदार, अशोक जिंदल, मेहर चन्द भवानीपुर,  मेहरचंद भवानीपुर, रणजीत, जस्सी जिंदल, रमन भूंबलां, काला भूंबलां व कोको भूंबलां आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाप के साथ मायके जा रही बेटी को बाइक सवार लूटेरों ने लूटा

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव हैबोवाल व कहनपुर खूही के पास बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल से पिता के साथ मायके जा रही बेटी से तीन लूटेरों ने सोने के...
article-image
पंजाब

भाजपा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर लगाया दांव

लुधियाना :  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर दांव लगाया है। भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले, भाजपा ने...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने व्यापार मंडल को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए दुकानें खोलने का दिलाया विश्वास

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की पहल पर जिला प्रशासन व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक कोविड-19 के चलते लगाई पाबंदियों संबंधी जिला व्यापार मंडल ने प्रशासन को निर्धारित समय के लिए सभी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह पंजाबी की दे रहा था परीक्षा

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को फर्जीवाड़ा करते हुए गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36डी स्थित राजकीय मॉडल हाई स्कूल में रविवार को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल अपने दोस्त की जगह...
Translate »
error: Content is protected !!