अल्पसंख्यक भाईचारे की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए आयोग वचनबद्ध: लाल हुसैन

by

पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने गढ़शंकर में अल्पसंख्यक लोक भलाई युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
गढ़शंकर/होशियारपुर, 09 दिसंबर:
पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लाल हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्य समुदाय की हर जायज मांग को आयोग की ओर से पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। वे आज गढ़शंकर मंडी में अल्पसंख्यक लोक भलाई युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इलाके की वीरान पड़ी मस्जिदों का दौरा किया और जल्द ही इनके पुर्ननिर्माण की बात कही। आयोग के सदस्य लाल हुसैन ने कहा कि मुस्लिम भाईचारे की कब्रिस्तान की चारदीवारी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग है, जिसे पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ अल्पसंख्यक लोक भलाई युवा दल के चेयरमैन मुहब्बत मेहरबान, प्रदेश अध्यक्ष दलमीर हुसैन, साईं सतनाम मन्नण, पी.ए विरसा सिंह, चेयरमैन माझा जोन सतनाम सिंह मन्नण भी मौजूद थे।
जनाब लाल हुसैन ने कहा कि प्रदेश के बेआबाद पुरानी मस्जिदों की संभाल के लिए आयोग की ओर से ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है और इनकी हर जायज मांग को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आए अल्पसंख्यक भाईचारे के लोगों को पंजाब व केंद्र सरकार की स्कीमों के बारे में जागरुक किया। इस मौके पर हरभजन सिंह मन्नण, गुरसेवक सिंह, मोहम्मद अली, मोहम्मद मासीन, मोहम्मद महफूज, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद शमसाद, मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद सैरदीन, मोहम्मद मतलूब के अलावा भाईचारे के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 08 दिसंबर: कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा...
article-image
पंजाब

भाजपा टिकटें बड़े चिहरों की जगह हर हलके के कार्याकर्ताओं की भावनाओं के मुताविक और जनाधार वाले कार्याकर्ताओं को देगी: अश्वनी शर्मा

केजरीवाल बताए दिल्ली में कि कितने स्कूलों में प्रिसीपल व वाईस प्रिसीपल के पद भरे हुए। गढ़शंकर। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 117 सीटों पर तैयारी कर रही है और भाजपा घोषणा पत्र...
article-image
पंजाब

खस्ताहाल हाल सड़कों को लेकर डिप्टी स्पीकर का घेरेंगे घर : सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को

गढ़शंकर – जेजों-माहिलपुर, माहिलपुर-कोटफातुही, कोटफातुही-मेहटियाना व गढ़शंकर से बीत इलाके होते नंगल जाने वाली पक्की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल में विभिन्न विषयों पर विषय मेले का आयोजन किया गया।*

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा : opसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार और स्कूल प्रबंधक कमेटी की चेयरपर्सन मैडम सुनीता रानी की देखरेख में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और...
Translate »
error: Content is protected !!