अविवाहित बता कर शादी की और बच्चा छीनकर घर से निकाला :

by

माहिलपुर – खुद को अविवाहित बताकर शादी करने व पैदा हुए बच्चे को छीनकर घर से बाहर निकालने वाले पति व उसके परिवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार पीड़िता ने एसएसपी होशियारपुर से लगाई है। उर्वशी पुत्री जगजीत सिंह निवासी दातारपुर हाल निवासी वार्ड नं 4 मकान नंबर 206 माहिलपुर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह चंडीगढ़ में कालिंग सेंटर पर कार्य करती थी और 18 जून 2021 को उसकी शादी माहिलपुर में कर्ण ठाकुर पुत्र परलाद सिंह निवासी जालंधर के साथ हुई थी और माहिलपुर मुझे चुनी चढ़ाकर ले गए थे जबकि फेरे जालंधर जाकर किये गए लेकिन इस दौरान हमारी कोई फोटो व न ही मूवी बनाई गई। उसने बताया कि उसका पति किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उर्वशी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद मेरा पति कर्ण ठाकुर, मेरी सास व नन्द मुझे परेशान करने लगे व मेरे साथ मारपीट करने लगे। उसने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि कर्ण ठाकुर ने पहले भी शादी की हुई थी और इसकी पहली पत्नी ने भी इस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया हुआ है उसने बताया कि उसके पति का असल नाम मनदीप सिंह है और उसने पासपोर्ट पर भी मनदीप सिंह है जबकि आधार कार्ड पर उसने अपना नाम कर्ण ठाकुर लिखवाया हुआ है। उर्वशी ने रोते हुए बताया कि शादी के बाद उसके सुसराल वाले जब भी घर से बाहर जाते थे तो उसे घर के अंदर बंदकर बाहर से बाहर से ताला लगा देते थे। उसने बताया कि शादी के बाद उसे बच्चा पैदा होने के बाद उसकी सास व ननद ने उसका बच्चा छीन लिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने बताया कि उसने बहुत गुहार लगाई कि की उसे अपने बच्चे से मिलाया जाए ताकि वह उसे अपना दुग्ध मिला सके लेकिन सुसराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी और सत्ताधारी पार्टी के जालंधर से विधायक का भाई बताने वाले एक व्यक्ति ने भी भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकियां दी। उर्वशी ने बताया कि इसके द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर उसे लगातार धमकियां दी जा रही थी जिससे परेशान होकर उसने अपना मोबाइल फोन नंबर बदलना पड़ा। उर्वशी ने बताया कि उसके सुसराल वाले उसे परेशान करने के लिए जालंधर से पुलिस को भेज रहे हैं। उर्वशी ने बताया कि उसने एसएसपी होशियारपुर को शिकायत की है और एसएसपी होशियारपुर ने शिकायत महिला पुलिस को भेज दी गई है।
फ़ोटो….
पत्रकारों से आपबीती बताते हुए उर्वशी व उसकी माँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित : अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल की

होशियारपुर, 28 नवंबर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की बिना खोले नवंबर 2025 की मासिक पड़ताल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर...
article-image
पंजाब

फरीदकोट प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

चंडीगढ़, 4 दिसंबर : पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गय होशियारपुर/दलजीत अजनोहा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज...
पंजाब

सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
Translate »
error: Content is protected !!