अवैध खनन कर मुख्यमंत्री मान के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है गढ़शंकर पुलिस- निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर,6 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में चल रहे अवैध खनन को उजागर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी और रेत माफिया के खिलाफ सक्रिय नेता निमिषा मेहता ने मीडिया कर्मियों के साथ चल रहे अवैध खनन के बारे मे करते हुए बताया कि उन्होंने आज भातपुर गाँव में कई जा रही अवैध खनन स्थल का दौरा किया और इस मौके उन्होंने नाप कर देखा कि 12 से 17 फिट गहरी अवैध खनन माफिया द्वारा की जा रही है।
सबसे पहले निमिषा मेहता ने गांव में बिना नंबर प्लेट वाली मिट्टी लदी ट्रॉलियों को रोककर मीडिया को दिखाया और फिर वे मीडिया को अवैध खनन क्षेत्र में ले गईं। निमिषा मेहता ने कहा कि भटपुर में जस्सी रोड़ी कंपनी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है, जो विधानसभा क्षेत्र विधायक जय कृष्ण राउडी के ही गांव का है।

निमिषा मेहता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस को अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए कह रहे हैं, दूसरी तरफ हलका गढ़शंकर में अवैध खनन से भरी बिना नंबर प्लेट वाली ट्रॉलियां और टिप्पर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर पुलिस उनकी तरफ वैसे ही आंखें मूंद लेती है, जैसे बिल्ली के लिए कबूतर। निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर पुलिस विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन कर अपने गृह मंत्री, जो पंजाब के मुख्यमंत्री भी हैं, के आदेशों की शरेआम धज्जियां उड़ा रही है। जिससे साफ है कि आम आदमी पार्टी सरकार बुरी तरह फेल हो गई है।

निमिषा मेहता ने कहा कि खनन ट्रॉलियों और टिपरों की लापरवाही के कारण निर्वाचन क्षेत्र में 9 मौतें हुई हैं और ये मौतें आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद हुई हैं। निमिषा मेहता ने कहा कि अवैध खनन माफिया लगातार सड़क दुर्घटना में लोगों की जान ले रहे हैं और विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण रौड़ी ने ऐसे मृत व्यक्ति के लिए एक नारा तक नहीं लगाया।

निमिषा मेहता ने कहा कि सत्ता में आने से पहले जयकृष्ण रौड़ी टिप्परों को लेकर लाइव वीडियो पोस्ट करते थे। लेकिन आज खनन माफिया लोगों को दुर्घटना में मार रहे हैं और हलका विधायक जय कृष्ण रौड़ी ने ना तो कभी दुख व्यक्त किया ना अवैध माइनिंग के खिलाफ कोई शब्द बोला है। निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर हलके के लोग बहुत समझदार हैं और समझ सकते हैं कि गढ़शंकर हलके के गांव रौड़ी के खनन माफिया का समर्थन कौन कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीसे स्कूल ढोलबाहा में ‘बैगलेस डे’ की धूम, एसएसटी गतिविधियों ने ज्ञान को बनाया मनोरंजक

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर रोचक और व्यावहारिक बनाने की पहल के तहत, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढोलबाहा (होशियारपुर) में ‘बैगलेस डे’) का सफल आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़ होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी...
article-image
पंजाब

दूसरी छत के लैंटर डाले : :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में

गढ़शंकर :12 अक्तूबर :तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में दूसरी छत के लैंटर डाले गए। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। लैंटर डाले जाने से पूर्व सुखमनी...
article-image
पंजाब

पंजाब के ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा : मिलेगा 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस

20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान, 34,604 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; दिसंबर 2026 से पांच किस्तों में होगी वसूली जालंधर। पंजाब सरकार राज्य के चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों को दिवाली से पहले आर्थिक राहत...
Translate »
error: Content is protected !!