अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी युवा कांग्रेस – प्रणव कृपाल

by

गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रणव कृपाल ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन युद्ध स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त टिप्परों के कारण अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी और गांव-गांव जाकर लोगों को अवैध खनन के खिलाफ लामबंद करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट, रोहित कुमार, सचिन नैय्यर महासचिव यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर, सन्नी शर्मा, मनजिंदर मोनोवाल, जगतार साधोवाल, प्रकाश सिंह लंबरदार, हरभजन सिंह लंबरदार, आशा रानी, ​​पलविंदर सिंह, बिट्टू राणा, सूबेदार सुरिंदर राणा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 267 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

जलोड़ी-जोत टनल का एलाइनमेंट कार्य पूरा, 4.156 किलोमीटर होगी लम्बाई एएम नाथ। शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय मार्गों सहित विभिन्न परियोजनाओं के...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड 23 में 21 लाख 31 हजार की लागत से सड़क कार्य का शुभारंभ किया : होशियारपुर नगर निगम ने मात्र एक वर्ष में किये रिकार्ड कार्य : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 22 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जहां पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम होशियारपुर...
पंजाब

गांव सभरा : 12 गुरुद्वाारा तथा इतनी ही श्मशानघाट : SGPC ने गंभीर नोटिस लेते हुए इसका जोरदार विरोध किया

अमृतसर, 15 अक्तूबर : पंजाब के कुछ गांव अभी भी ऐसे हैं, जहां पत्तियां (मुहल्ला) अथवा जात-पात के आधार पर गुरुद्वारा साहिबान की स्थापना की गई है तथा अलग श्मशानघाटों का निर्माण किया गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!