अवैध खनन पर कड़ी निगरानी, बिना अनुमति खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: हेमराज बैरवा

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 4 नवम्बर: जिला कांगड़ा में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार धर्मशाला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, एडीसी कांगड़ा विनय कुमार, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर, जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बैठक में जिला में चल रही खनन गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी खनन कार्यों को नियंत्रित किया जाए तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के खनन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मानकों का उल्लंघन न हो। उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील खनन स्थलों का नियमित निरीक्षण करें, और यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है तो तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण के लिए संयुक्त निरीक्षण दलों को सक्रिय किया जाएगा, जिसमें राजस्व, पुलिस, वन एवं खनन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। इन दलों को नियमित रूप से कार्रवाई करने और उसके परिणामों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त बैरवा ने कहा कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि नदियों, सड़कों और स्थानीय बुनियादी ढांचे पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में इस समस्या को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा खनन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं ताकि स्थानीय लोग नियमों का पालन करें और अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील खनन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा अवैध खनन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा, एसडीएम ज्वालामुखी डाॅ. संजीव शर्मा, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसम्बर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था : अपूर्व देवगन

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों पर रोक एएम नाथ। मंडी : जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख से रेनोवेट हुआ रेडक्रॉस भवन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल करेंगे उद्घाटन

धर्मशाला, 31 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के पुराने भवन को रेनोवेट करके पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल 1 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख युवायों के भविष्य से खिलबाड़ : मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लापरवाही के कारण

चुनावी घोषणा पत्र की सबसे पहली मांग ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी : मुकेश अग्निहोत्री ब्यूरो, 2 जून हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Dc अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स और गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक : उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल

मंडी, 16 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की...
Translate »
error: Content is protected !!