अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – एसडीएम मुकेरियां ने चालू हालात में पकड़ा निलंबित क्रशर, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

by

पांच चालान जारी, वाहन जब्त– खनन विभाग को आर-नोटिस की कार्रवाई के निर्देश,  डिप्टी कमिश्नर ने कहा, अवैध खनन पर जिला प्रशासन अपना रहा है जीरो टॉलरेंस नीति

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों पर एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू के नेतृत्व में बीती रात अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन क्रशरों की जांच की गई।

एसडीएम मुकेरियां अंकुर महेंद्रू ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान एक क्रशर, जो महीनों पहले निलंबित किया जा चुका था, संचालन में पाया गया। मौके पर 500 केवीए का जेनसेट मिला, जिसे कुछ समय पूर्व ही बंद किया गया था। ताजा टायरों के निशान, जेनसेट का अत्यधिक तापमान, गीली बजरी तथा जेनसेट की 1414 घंटे की रनिंग रीडिंग इस बात का प्रमाण थी। इस मामले में थाना तलवाड़ा में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट सौंप दी गई है।

खनन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जेनसेट की क्षमता और चलने के घंटों के आधार पर उत्पादित मात्रा का आकलन कर आर-नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, उक्त जेनसेट को आज सील किया जाएगा ताकि क्रशर का संचालन दोबारा न हो सके।   इसके अलावा, पांच चालान जारी किए गए और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल वाहनों को ज़ब्त किया गया।  एसडीएम ने बताया कि एक और खनन साइट की जांच की जा रही है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में हुआ गंभीर हादसा : चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पायलट गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे उनके...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम जिले में से अव्वल रही

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही खेलें वतन पंजाब दी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने 21 से 40 साल आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके कालेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में 75 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 24 विभागों में निकले पद; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़/ बिलासपुर , 4 जून 2026:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 विभिन्न विभागों में 75...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
Translate »
error: Content is protected !!