अवैध खनन : पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त, 4 व्यक्ति गिरफ्तार

by

पठानकोट: एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच के तहत 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने छापेमारी कर हिमाचल पंजाब सीमा पर अवैध खनन करते लोगों को पकड़ा।

वाहनों को जब्त करने के साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बरसात के मौसम में भी अवैध खनन करने वाले अपने गोरखधंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर अवैध खनन किया जा रहा था।

अब इस पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 ट्रैक्टर ट्रॉली, एक टिप्पर जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल व पंजाब की सीमा पर अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं : समाज के बहुत-से लोग दूसरे धर्मों के प्रति घृणा फैला रहे – जत्‍थेदर हरप्रीत सिंह

अमृतसर। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। जत्थेदार हरप्रीत सिंह श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में रविवार को आयोजित...
article-image
पंजाब

मारपीट के आरोप में पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के आरोप में दो मामलों में दोनो पक्षो के 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पहले मामले में रणदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
article-image
पंजाब

मजदूरों से भरी जीप पलटने से दर्जन मजदूर घायल, उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आ रहे

गढ़शंकर – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ऊना के लिए लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप जीप गढ़शंकर के निकट सड़क के साथ सटी पुलिया के साथ टकरा...
Translate »
error: Content is protected !!