अवैध निर्माण पर करें उचित कार्रवाई, ‘ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स‘ : कांगड़ा जिला के नगर निकाय आमदनी बढ़ाने के लिए उठाएं कारगर कदम: डीसी डा. निपुण जिंदल

by

नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं, कांगड़ा बाईपास पर स्नानघर बनाने के निर्देश
धर्मशाला, 31 अक्तूबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्थानीय नगर निकायों में अवैध निर्माण को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए इसके लिए सभी नगर निकाय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में कांगड़ा जिला के नगर निकायों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निकायों को आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार करना होगा ताकि नगर निकायों को सुचारू तौर पर विकसित किया जा सके। इसके साथ ही बकाया हाउस टैक्स को प्राप्त करने के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैंे।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निकायों को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य योजना तैयार करना अत्यंत जरूरी है इस के लिए नगर निकायों के अधिकारियों को नियमित तौर पर नागरिकों की भविष्य की सुविधाओं को देखते हुए प्लान तैयार करना चाहिए।
‘ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन पर करें विशेष फोक्स‘
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि शहरी निकायों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है तथा इस के लिए आवश्यक फंड सभी नगर निकायों को उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों ने ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट चिह्न्ति नहीं की है, उन नगर निकाय के अधिकारी तत्काल प्रभाव से ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट फाइनल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि नगर निकायों की स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा के निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाएं इस के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निकायों का समन्वय स्थापित किया जाएगा।
लंबित कार्यों की भी रिपोर्ट तैयार करें
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निकायों को विभिन्न मद्दों के तहत विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाए गए हैं जिन विकास कार्यों को अभी तक आरंभ नहीं किया गया है उसकी रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र भेजी जाए इसके साथ ही लंबित विकास कार्यों की अपडेट स्थिति से अवगत करवाया जाए ताकि नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की जा सके।
आवास योजना, स्वनीधि योजना पर भी हुई चर्चा
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शहरी आवास योजना, स्वनिधि योजना तथा शहरी स्वयं सहायता समूह योजना पर भी विस्तार से चर्चा की तथा इन योजनाओं के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश नगर निकाय के अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना के तहत पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं इसके साथ ही शहरी स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी कार्य योजना तैयार की जाए ताकि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
नदियों तथा नालों को प्रदूषित होने से बचाएं
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीवरेज तथा अन्य तरह की गंदे जल की निकासी से किसी भी तरह से खड्डों तथा नदियों का पानी दूषित नहीं हो इस के लिए विशेष ध्यान रखा जाए। इस बाबत ज्वालामुखी तथा देहरा नगर निकायों के अधिकारियों सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में किसी भी स्तर पर नदियों तथा खड्डों के पानी को दूषित नहीं किया जाए इस के लिए कांगड़ा बाईपास के पास भी श्रद्वालुओं के लिए स्नानघर तथा कुकिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, कांगड़ा, ज्वालामुखी, देहरा, बैजनाथ, नगरोटा, शाहपुर, नुरपुर, ज्वाली के नगर निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुसलमानों की विरासत को बचाने की कोशिश या धार्मिक हस्तक्षेप….? जानिए वक्फ अधिनियम 2025 में क्या है सच्चाई?

देशभर में अधिनियम 2025 का संशोधन पर  तीखी बहस और गहमागहमी का कारण बन गया है. कुछ लोग इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और सांप्रदायिक स्वतंत्रता पर खतरा बता रहे हैं, तो...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी जन सेवा को समर्पित पार्टी, हमे वरिष्ठों से विरासत में मिला है सेवा भाव : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने डॉ बिंदल के साथ नूरपुर से चंबा के लिए भाजपा ने रवाना की राहत सामग्री मदद को लेकर राजनीति के बजाय राहत नीति पर ध्यान दें मुख्यमंत्री आपदा के समय भाजपा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के दरबार में सवा किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया परवाणु के श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल ने

ऊना : ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु हाजिरी भरते हैं और सोना, चांदी और कैश माता के दरबार में अर्पित करते है। इसी के चलते सोलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
Translate »
error: Content is protected !!