अवैध प्रवासियों का अब ये देश बनेगा नया ठिकाना? ट्रंप ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

by
अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया।
इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कदम के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत बहुत चुका है। देश में अवैध रूप से रहने के कारण अमेरिका से निर्वासित किए गए 112 भारतीयों के तीसरे जत्थे को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विमान अमृतसर में उतरा। 7 अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में यह तीसरा ऐसा आगमन है। 112 निर्वासित लोगों में से 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से, और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।
अमेरिका से ऐसा ही विमान अन्य देशों के लिए भी उड़ान भर रहा है औऱ अवैध प्रवासियों को जहां से वो आते हैं वहां छोड़ कर आ रहा है। अमेरिका से लौटे नागरिकों को लेकर भारत में भी माहौल गरम है। उन्हें भेजे जाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अप्रवासियों की शिनाख्त करने के बाद उन्हें उनके घर भी छोड़ा जा रहा है। इन सारी कवायदों के बीच एक देश ऐसा है जिसने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि वो भारतीयों सहित अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार है। अब इसको लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निर्वासित लोगों को कोस्टा रिका भी भेजा जा सकता है?
आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 की शुरूआत

होशियारपुर, 13 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने ज़िले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 की शुरुआत करते हुए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि गांवों में साफ़ -सफ़ाई के स्तर में और सुधार लाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजैक्ट के तहत कुटलैहड क्षे़त्र के किसान होंगे समृद्ध: वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत डीहर, धनेत, समूर, बरनोह व कुरियाला में चल रहे विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

राजनीतिक दबाव में बनाया गया दूसरा संगठन : टिकैत

  मुजफ्फरनगर :  मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राजनीतिक दबाव में दूसरा संगठन बनाया गया है। विचारधारा में भिन्नता के कारण दूसरे लोग अलग हुए हैं। परंतु इससे भाकियू...
article-image
पंजाब

मरहूम पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की याद में पहला यादगारी समागम -परिवार की तरफ से पत्रकार बावा डानसीवाल यादगारी पुरुस्कार के साथ सन्मानित

गढ़शंकर । पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की पहली बरसी उनके परिवार की तरफ से मनायी गई।इस मौके इलाके के बड़ी संख्या में लेखक और पत्रकार शामिल हुए। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!